24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

200 विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलाल के दर्शन करने की भाजपा रणनीति तैयार, अध्यक्ष सीपी जोशी ने हर विधानसभा का प्रभारी किया नियुक्त

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 25 सीट जीतने के लिए अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर खास अभियान के तहत प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों से 20 हजार लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। यह अभियान 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा। इसके लिए पार्टी ने इस अभियान के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी में बताया कि लाखों लोग स्वेच्छा से भी राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। एक सामान्य निमंत्रण तो पीले अक्षत वितरण से सभी को दिया जा रहा है। इस बीच पार्टी ने भी हर विधानसभा क्षेत्र से चुनिंदा लोगों को ले जाने की तैयारी की है। ये लोग विभिन्न कार्यक्षेत्रों से होंगे।

उन्होंने बताया किविभिन्न खेलों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी,चित्र, नृत्य, मांडना, गीत-संगीत, अभिनय, रामलीला, मूर्तिकला आदि क्षेत्रों के प्रतिष्ठित कलाकार,विभिन्न समाजों से जुड़े धार्मिक संगठनों के नेता, आचार्य, मठाधीश, सेवादार, पीठाचार्य जैसे लोग जिनका प्रभाव क्षेत्र के धार्मिक संगठनों-समुदायों में है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने बताया कि सामाजिक संगठनों के नेता जो लंबे समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि विधि, पत्रकारिता, शिक्षण, भाषा, साहित्य, चिकित्सा, सेना आदि से जुडे़ विषयों के विद्वान-विशेषज्ञऔरभारत रत्न सहित विभिन्न पद्म पुरस्कारों और अन्य राष्ट्रीय महत्व के पुरस्कारों से सम्मानित लोगइसके अलावाविभिन्न कार्यक्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं और सामाजिक कार्यों में भामाशाह (दानदाताओं) की भूमिका निभाने वाले लोग शामिल किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने बताया किराम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या ले जाए जाने वाले लोगों में एक खास श्रेणी उन लोगों की भी है, जो दिसंबर, 1992 में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से वहां गए थे।ऐसे सभी कारसेवकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अधिकांश आज भी भाजपा या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल (जून, 1975) लागू किया था, तब जो लोग आपातकाल के विरोध में जेल गए थे, उन पर मीसा एक्ट लागू किया गया था। वे मीसाबंदी कहलाते हैं। जब वर्ष 2003-08 और 2013-18 में राजस्थान में भाजपा की सरकार थी, तब उन सभी मीसाबंदियों के लिए मासिक पेंशन भी शुरू की गई थी। जिसे कांंग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। उन सभी मीसाबंदियों को भी अयोध्या ले जाया जाएगा।
अभियान के संयोजक और प्रदेश महामंत्री जगबीर सिंह छाबा ने बताया कि अयोध्या ले जाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 लोगों का चयन पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूचनाओं के आधार पर किया जाएगा। अधिकांश सूचियां बन गई हैं, जिन्हें जल्द ही पार्टी मुख्यालय के स्तर पर फाइनल कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हमने रेलवे से भी बातचीत की है। विशेष ट्रेनों का प्रबंध किया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य सुविधानजक विकल्पों-वाहनों पर भी विचार किया जा रहा है। अयोध्या किसी भी जाति-धर्म के लोग जा सकते हैं। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का चयन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles