राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बनाया गया है। सत्ताधारी दल का संभालेंगे फ्लोर मैनेजमेंट, भाजपा विधायक दल के वरिष्ठ विधायक हैं। कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया।
जोगेश्वर गर्ग जालौर से विधायक हैं। वे पूर्व में भैरोंसिंह शेखावत के काल में आयुर्वेदिक राज्य मंत्री रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े गर्ग पांचवी बार विधायक बने हैं।


