21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

राजस्थान विधान सभा अधिकारी परिषद को देवनानी ने दिलाई शपथ,विधानसभा की गरिमा को बनाये रखे: देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा के अधिकारियों का आव्हान किया है कि वे विधान सभा की गरिमा को बनाये रखे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में परिवार के सदस्य  की भावना से कार्य करें। जो कार्य आपको दिया जाये उसे ईमानदारी और निष्ठास से पूरा करे।  

विधानसभाअध्यक्ष देवनानी मंगलवार को यहां विधानसभा सचिवालय की नव निर्वाचित अधिकारी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने परिषद के अध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्री रसिक बिहारी मीणा, सचिव शिव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शा‍न्ती  कुमार सैनी, संयुक्त सचिव रवि कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्यो श्रीमती इन्द्रा शर्मा, दिनेश कुमार राव, फारूक खान, ललित त्रिवेदी, नरेन्द्र  कुमार शर्मा और राजकुमार टांक को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई समस्या हो तो वह उनसे सीधे आकर मिल सकता है। उन्होंने कहां कि समस्या  का निराकरण के पूरे प्रयास किये जायेंगे। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारीगण मौजूद थे। 

विधानसभा में पौषबडा आयोजन – राजस्थान विधान सभा सचिवालय परिसर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार पौष माह के उपलक्ष्य  में पौष बड़ा भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसादी से पूर्व परिसर में स्थित शिव मंदिर में भव्य झांकी के श्रृंगार दर्शन, भजन कार्यक्रम और महाआरती का आयोजन किया गया। विधान सभा अध्यंक्ष वासुदेव देवनानी ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामनां की। इस मौके पर अध्यनक्ष देवनानी, नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, सरकारी मुख्य  सचेतक जोगेश्वरर गर्ग को प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने साफा पहनाकर, शौल औढाकर और माल्या‍र्पण कर अभिनन्दन किया। अधिकारी परिषद के अध्यक्ष लोकेश जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष देवनानी ने विधान सभा के कर्मचारियों के साथ प्रसादी ग्रहण की।

देवनानी ने गर्ग को बधाई दी – राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधान सभा में नियुक्त सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को पुष्पेगुछ भेंट कर बधाई और शुभकामनांए दी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles