24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

देवस्थान मंत्री कुमावत की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष जोशी ने बड़ी चौपड़ राम मंदिर में सफाई से की शुरुआत, कहां- नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने को आतुर है देश की जनता

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत रविवार को बड़ी चौपड़ स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन किए साथ ही सफाई कर स्वच्छता अभियान शुरू कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और खोल के हनुमान जी पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए साथ ही पतंगबाजी भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 2014 में हमारे पीएम मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जो एक जन आंदोलन बन गया। 14 से 22 जनवरी तक देश के सभी तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी तीर्थस्थलों और सभी मंदिरों की सफाई करने का काम होगा। आज जयपुर के सबसे प्राचीन मंदिर से इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने आमजन से स्वच्छ तीर्थ अभियान से जुड़कर अपने आसपास के मंदिरों में सफाई करने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सपने नहीं हकीकत बुनते हैं इसलिए लोग मोदी को चुनते हैं, यह कहावत नहीं लोगों के दिल में है। 2024 में देश और प्रदेश की जनता फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। मोदी जी ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए विश्व में देश का मान बढ़ाया है, अनेक अभूतपूर्व काम किए है, देश की अर्थव्यवस्था को भी टॉप फाइव में पहुंचाया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles