भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा को राजस्थान से हटा दिया गया है।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में उन्हें तेलंगाना प्रदेश का कार्यभार दिया है। फिलहाल नए संगठन महामंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया है। लगभग 6 साल सेपार्टी की कमान संभाल रहे चंद्रशेखर मिश्रा की विदाई की गई । उनके कामकाज को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उनके कामकाज को लेकर नाराज थी और उन्हें हटाए जाने को लेकर मांग कर रही थी।



