35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

‘‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’’ की थीम लेकर चलना आवश्यक, समाज के हर तबके तक पहुंचे पीएम मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: सीपी जोशी

लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सभी सातों मोर्चों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान सभी मोर्चा पदाधिकारियों को समाज और वर्गों को साधने का टास्क दिया गया। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश के भीतर मिशन-25 को लक्ष्य बनाकर काम करने पर बल दिया। 

उन्होने कहा कि युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक विधानसभा में दो नव-मतदाता सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। प्रदेश में 400 स्थानों पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 25 जनवरी को नव-मतदाता सम्मेलन के संबोधन को सुनाया जाएगा। इसके लिए युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक विधानसभा में नव मतदाताओं को निमंत्रण दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक विधानसभा में युवती सम्मेलन और युवा चौपाल आयोजित होंगी। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में स्वंय सहायता समूह और एनजीओ के माध्यम से केंद्र सरकार की महिला उत्थान को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं एससी-एसटी मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रावासों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा। ओबीसी मोर्चा द्वारा पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के सम्मेलन कर भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा किसान मोर्चा की ओर से जैविक खेती योजना, ग्रामीण क्षेत्र में ख्ेालकूद प्रतियोगिता जैसे आयोजन कराकर ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों और पीएम मोदी की किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी। बैठक के दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने लोकसभा चुनावों के संबंध में सभी मोर्चा पदाधिकारियों से उनकी आगामी कार्ययोजना और रोडमैप को लेकर विस्तृत चर्चा की। 

महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में करना होगा कामः विजया राहटकर

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविरों में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी योेजनाओं का लाभ दिलाना आवश्यक है। वहीं महिला स्वंय सहायता समूहो की कार्यशाला आयाजित कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों तक लाभार्थियों को लाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को करना होगा। 

बैठक के दौरान मंच पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान सहित भाजपा के सभी सातों मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles