24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जयपुर शहर में श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, ग्रेटर निगम और जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा भव्य आयोजन

अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जयपुर शहर में भी उसी दिन भव्य आयोजन होगा। श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, ग्रेटर निगम और जयपुर व्यापार महासंघ की ओर सेे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर प्रभु श्री रामलला दीपोत्सव पर्व कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। 

ट्रस्ट अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा ने बताया कि अल्बर्ट हॉल परिसर में बंगाल से आए 150 कारीगर 35 फीट ऊंचे राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ड्रोन शो होगा। तीन सौ ड्रोन आकाश में एक साथ उड़ेंगे और राम मंदिर की 35 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाएंगे। इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है जिसे तीन से चार किलोमीटर दूर तक देखा जा सकेगा। रामनिवास बाग को मिनी अयोध्या की तरह सजाया जाएगा।
ट्रस्ट महासचिव गब्बर कटारा ने बताया कि सुरक्षा कर्मी भगवा वेशभूषा में नजर आएंगे। गौरव जैन, शिखा जैन, सीमा मिश्रा और रवीन्द्र उपाध्याय राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देंगे। पूरे रामनिवास बाग में कन्नौज के विशेष इत्र का छिड़काव किया जाएगा। अयोध्या की तर्ज पर राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान द्वार भी आकर्षण के केंद्र रहेंगे। 

महासंघ के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि जो लोग अयोध्या नहीं जा सकेंगे उन्हीं को ध्यान में रख यहां अयोध्या जैसी तैयारी की जा रही है। भक्त यहां पर अट्ठारह फीट ऊंची राम की प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे।
महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि कार्यक्रम से पहले दोपहर बाहर बजे गलता गेट से लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की सजीव झांकी सजाई जाएगी। शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम पांच बजे अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी। पुष्कर से आए 51 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 हजार दीपों से महाआरती करेंगे। मंत्रोच्चार के साथ पौराणिक वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियां रोमांचित करने वाली होगी।
ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि दीपक प्रज्वलित करने के साथ ही यह कार्यक्रम भक्ति से ओत-प्रोत होगा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में विशेष रोशनी के साथ ही धार्मिक स्थलों पर सफाई करवाई जा रही है। गुरुवार को अल्बर्ट हॉल परिसर पर बन रहे राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ।
ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि एक लाख 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगेऔर भजन सत्संग एवं प्रभु राम की महाआरती होगी इसमें जयपुर सहित अन्य जगहों के संत-महंत शिरकत करेंगे।उन्होंने बताया कि रामनिवास बाग में बांधी भगवा बंदनवार जाएगी। भगवान राम का 35 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा, ड्रोन-लेजर शो होगा, महिलाएं केसरिया साड़ी में तो पुरुष भगवा कुर्ता-पायजामा, केसरिया साफे में दिखेंगे और हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ ही आतिशबाजी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles