28.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार,इस्तीफा राज्यपाल को सोपा, झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है । अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। ईडी  की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

यहां से  ईडी उन्हें गिरफ्तार करके अपने कार्यालय ले गई है। 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले भी 20 जनवरी को  ईडी  ने साढ़े सात घंटे सोरेन से पूछताछ की थी।

हेमंत सोरेन को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने  ईडी  की कार्यवाही के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पास बहुमत है। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 विधायकों की जरूरत है। गठबंधन के पास 48 विधायक हैं, इनमें से 43 सदस्य चंपई सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles