24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

कांग्रेस सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का बना सकती है प्रत्याशी !

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजे जाने की लगभग तैयारी हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कभी भी उनके नाम की घोषणा कर सकते हैं ? कांग्रेस के पास राजस्थान में 70 विधायक है ऐसे में सोनिया गांधी को सबसे अधिक सुरक्षित सीट से राज्यसभा का चुनाव लड़ने के पक्ष में कांग्रेस है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। रायबरेली से उनकी पुत्री प्रियंका गांधी को उतारे जाने की चर्चा जोरों पर है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक प्रस्ताव भेजा है और कहा है कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया जाए। सोनिया गांधी के नाम को लेकरउच्च स्तर पर चर्चा हो चुकी हैअब सोनिया गांधी की सहमति के बाद उनके  नाम की घोषणा की जाएगी। इस सीट से अब तक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्यसभा के लिए जाते रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारण के चलते इस बार चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles