20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

पूर्वी राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी ईआरसीपी, नकल माफिया पर सख्त कार्यवाही, युवाओं को मिलेगा न्याय: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अंचलों में युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने किसानों के हित में तत्परता से कार्य करते हुए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) को मूर्त रूप देने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान को भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा। 

मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय परिसर में महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के अनावरण एवं लोकार्पण के समय युवाओें से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि महाराजा सूरजमल के पराक्रम की गाथा को सदैव याद किया जाता है। उनकी प्रशासकीय क्षमता, दूरदर्शिता एवं अद्वितीय युद्ध कौशल की कला नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में पेपरलीक की घटनाओं से प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। हमारी सरकार ने इन मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और इन मामलों में दोषी एक-एक व्यक्ति को सजा दिलाई जाएगी। अब तक 25 व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। साथ ही, हमारी सरकार ने प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। प्रदेश को गैंगवार से मुक्त करने की दिशा में टास्कफोर्स गठित की गई है ताकि गैंग्स के सिंडिकेट को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles