35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

हार के डर से सोनिया गांधी ने राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा का नामांकन भरा है: मदन राठौड़

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार मदन राठौड़ बुधवार को विधानसभा पहुंचे। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने को लेकर कहा यह उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को लोकसभा चुनावलड़ने से हार का डर लग रहा है इसी के चलते उन्होंने राज्यसभा का नामांकन भरा है।

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नजर हर कार्यकर्ता पर है।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को किस दिशा में भेजना है इस परभाजपा अमल भी कर रही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में जो हमसे अपेक्षा रखी है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता का काम देखते हैंऔर धैर्य रखने वाले कार्यकर्ता को भी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि मेरे धैर्य को देखते हुए भाजपा ने मुझे राज्यसभा से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान से सोनिया गांधी को राज्यसभा के लिए उतारने से लोकसभा में कोई फायदा नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इससे नकारात्मक माहौल बनेगा।

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी मदन राठौड़ ने कितने बड़े लीडर को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन उन्हें पता है कि जनता उन्हें हरा देगी इसी डर से वह राज्यसभा का उम्मीदवार बन राजस्थान आई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles