34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 39 जिलों के एसपी बदले

भजनलाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं। 9 डीआईजी और 39 जिलों के एसपी बदले गए हैं। दो आईपीएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

आईपीएस प्रीति चंद्रा को एडिशनल कमिश्नर डीसीपी ट्रैफिक जयपुर और डॉ. विकास पाठक को आईजी पुलिस कार्मिक लगाया गया हैं। अजय सिंह को डीआईजी, पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड, योगेश यादव को डीआईजी सीआईडी सीबी और मनीष अग्रवाल द्वितीय को डीआईजी आर्म्ड बटालियन लगाया हैं।

6 आईपीएस को पदोन्नति के बाद पोस्टिंग
सीकर एसपी देशमुख परिस अनिल को पदोन्नति के बाद डीआईजी के पद पर पहली पोस्टिंग मिली, उन्हें डीआईजी एसओजी लगाया गया हैं। इसी तरह से विकास शर्मा को डीआईजी एसएसबी, डॉ राजीव प्रचार को डीआईजी इंटेलिजेंस, योगेश दाधीच को डीआईजी एसओजी, मनोज कुमार को डीआईजी सिविल राइट्स और राजेंद्र कुमार को डीआईजी एसडीआरएफ लगाया गया है।

लिस्ट में देखें किन-किन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles