29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी के एजेंट की आपत्ति को किया खारिज,सोनिया गांधी के नामांकन को सही माना

राज्यसभा चुनाव में सोनिया गांधी के नामांकन पत्र को लेकर दायर आपत्ति को चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया है। सोनिया गांधी की इटली में स्थित पैतृक संपत्ति की पूरी जानकारी एफिडेविट में नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा की ओर से शुक्रवार को विधानसभा में आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी की ओर से शुद्धि पत्र पेश किया। इसे स्वीकार करते हुए चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने भाजपा की ओर से दर्ज आपत्ति को खारिज कर दिया।

आपत्ति खारिज होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा के बाहर कहा- सोनिया गांधी पांच बार से सांसद हैं। हर बार वो इसी तरह से अपनी पैतृक संपत्ति की जानकारी देती आई हैं। शपथ पत्र में संपत्ति की जानकारी देना जरूरी होता है। जो उनके द्वारा दी गई थी। लेकिन भाजपा को न्यूज बनाने की आदत है। इसलिए ऊपर से आई पर्ची के आधार पर आज सोनिया गांधी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसे चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles