29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज नहीं रहे,पीएम मोदी, मुख्यमंत्री शर्मा,पूर्व सीएम गहलोत,राजे, सीपी जोशी और सचिन पायलट ने शोक जताया

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार 17 फरवरी देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया।

उन्होंने आचार्य पद का त्याग करने के बाद 3 दिन का उपवास और मौन धारण कर लिया था, इसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। उनके शरीर त्यागने की खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ में बड़ी संख्या में पहुंचे। पूजन के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

मध्यप्रदेश में सरकार के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, साथ ही आधे दिन का‌ राजकीय शोक रहेगा। छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक,गहलोत,वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा औरपूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शोक जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles