31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, भजन लाल सरकार ने इतने दिन बढ़ाई तबादलों की समय सीमा

सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय सीमा अब दो दिन और बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने सत्ताधारी पार्टी के मंत्री और विधायकों की डिमांड पर 2 दिन का समय बढ़ाया है अब 22 फरवरी तक तबादले हो सकेंगे। इससे पहले मंगलवार 20 फरवरी तक फरवरी ही तबादलों की अंतिम तारीख थी। वहीं सोमवार और मंगलवार दो दिन तबादला सूची तैयार करने का काम चल रहा था।

कई दिनों से सचिवालय और मंत्रियों के यहां भी तबादला चाहने वाले कर्मचारियों की भीड़ देखी जा रही थी। मंगलवार को भी सचिवालय के मंत्रालय भवन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे लेकिन मंत्रालय एक भी मंत्री मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि मंत्री, विधायकों की मांग पर सरकार ने 10 से 20 फरवरी तक तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारियों को तबादलों के जरिए इधर – उधर किया जाएगा।

सरकार ने तबादलों का दस दिन समय दिया था। लेकिन कई विधायकों और मंत्रियों की मांग थी कि यह समय कुछ दिन और बढ़ाया जाए। अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब 22 फरवरी तक तबादले पोस्टिंग हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि भजन लाल सरकार का यह पहला कार्यकाल और कार्यकाल का पहला ही साल है। सरकार आने के बाद से अब तक बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले जारी है। पुलिस और प्रशासन स्तर पर अधिकतर बड़े अधिकारी बदल दिए गए हैं। आने वाले दो से दिन तीन के दौरान और लिस्टें जारी होनी हैं। हांलाकि कल रात भी बड़े स्तर पर आईएफएस और अन्य विभागों में तबादला किए गए हैं। जेईइएन और एईएन बदले गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles