31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

दुष्कर्म पीड़िता पर गोली मारकर गंडासे से हमला करने के गिरफ्तार 2 आरोपी राहुल और महिपाल को गंजाकर पुलिस ने निकाला जुलूस

दुष्कर्म पीड़िता पर गोली मारकर गंडासे से हमला करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपी राहुल और महिपाल को गंजाकर उनका मंगलवार को बगरू के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला।

आरोपियों का निकाले गए जुलूस के दौरान आरोपियों को देखने के लिए कस्बेवासियों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान सीओ रोहित सांखला सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर शाम को आरोपियों ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने राहुल गुर्जर व महिपाल गुर्जर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार तथा बाइक बरामद की थी। इसके बाद मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव के ट्रेन के सामने आ जाने से पैर कट गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान उसका दूसरा पैर भी काट दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles