31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

पक्ष-विपक्ष के लिए बने समान कानून,सार्थक बहस हो : देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा हैं कि पक्ष और विपक्ष के लिए समान कानून बने इसके लिए सभी राज्यों में सार्थक बहस हो ताकि सभी राज्यों में सदस्यों को समान अधिकार मिलें।

उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण अनैतिक,असंवेधानिक व गैर कानूनी हैं, इसको वर्तमान राज्य सरकार को गंभीरता से लेते हुए कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली वसुंधरा राजे की सरकार में शिक्षा मंत्री था उस वक़्त अकबर महान के पाठ हो हटाया वही महाराणा प्रताप को पाठ्यक्रम में जोड़ा था। इतना ही नहीं धर्मातरण को रोकने के लिए कानून भी बनाया था लेकिन चुनाव आचार संहिता लग जाने के कारण यह कानून लागू नहीं हो पाया।

विधानसभा अध्यक्ष बुधवार तो निवाई में राज्य के पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन के निधन पर शोक व्यक्त करने व परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे. जिसके बाद टोंक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में टोंक से अपना पुराना रिश्ता बताते हुए कहा कि टोंक में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों कि दृष्टि से टोंक आता रहा हूँ। उत्तराखंड में यूसीसी लागू किए जाने को अच्छा निर्णय बताते हुए कहा कि इससे सभी को समान अधिकार मिलेगा साथ ही समान कानून होने से कोई भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश में सभी के लिए समान कानून बनें इसके लिए यूसीसी का आना जरुरी हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370हटाए जाने के बाद हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब वाल्मीकि समाज अन्य नौकरियों में आगे बढ़ रहा हैं।

देवनानी ने कहा कि देश में कई विकास कि दृष्टि से काम हुए हैं वहीं राष्ट्रवाद  व राम लहर हैं जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा, यह निश्चित भी हैं कि जो पार्टी देश हित के लिए काम करता हैं तो उसका लाभ उस पार्टी को मिलना भी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बुधवार को टोंक पहुंचे तो भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।जिस दौरान पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, बेनी प्रसाद जैन, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,रामकिशन गुर्जर,विकार खान,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर,पार्षद मुकेश सैनी,उपप्रधान रामकेश मीणा,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,अंजली गुप्ता,पूर्व पार्षद नत्थू सिंधी,कैलाश सैनी,रामबाबू गुप्ता,शंकर विजय,हनुमान बैरवा, सुरेश काचरिया,हरिओम वैष्णव,आशीष पंचोली आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles