23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

किसानों को अफीम के लाईसेंस भाजपा की अटल और मोदी सरकार में मिले, 2014 से पहले मात्र 18 हजार अफीम के लाईसेंस थे अब एक लाख से अधिक: सीपी जोशी

संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ की निम्बाहेड़ा विधानसभा स्थित मंडी परिसर में आज विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने क्षेत्र को कई सौगाते दी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश और क्षेत्र को दी गई सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और दूसरी सरकारों को कामों का मूल्यांकन करेगें तो अंतर साफ दिखाई देगा कि पहले राजा थे, अब सेवक है, पहले गरीबी थी अब समृद्धि है, पहले आतंकवाद था अब शांति है, पहले जो राजपथ था अब कर्तव्य पथ कहलाता है, जहां पहले जार्ज पंचम की प्रतिमा थी वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसान हितैषी रही है। किसानों को अफीम के लाईसेंस या तो अटल जी की सरकार में मिले या फिर मोदी सरकार में मिले। 2014 में मात्र 18 हजार लाईसेंस थे और आज की तारीख में एक लाख पांच हजार अफीम के लाईसेंस है। मोदी सरकार ने 2014 से लेकर आज तक मार्फिन की कमी के कारण किसी का लाईसेंस नहीं कटने दिया। पहले 13 प्रतिशत लाईसेंस कटते थे अब आधे से एक प्रतिशत ही कटते है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता को पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ वादे और नारे ही दिए। अब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार है जिसने सत्ता में आते ही संकल्प पत्र पर काम किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसी बड़ी सौगातें दी। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि के 6 हजार रूपये दे रही है वहीं डबल इंजन सरकार में मुख्यमंत्री ने भी राज्य सरकार की तरफ से 6 हजार रूपये देने की घोषणा की और इसकी पहली किश्त के 2 हजार रूपये डालने भी शुरू कर दिए। डबल इंजन सरकार बनने के बाद पेपर लीक करने वाले, भ्रष्टाचारी, अपराधी और बहन बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले सलाखों के पीछे पहुंच रहें है। 

भाजपा सरकार सही नीति और नीयत से काम करती है: गौतम दक

किसान सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गौतम दक एवं हेमंत मीणा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,  विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, डॉ. सुरेश धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी, जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, चंद्रगुप्त चौहान, गोपाल कुमावत एवं रविंद्र श्रीमाली, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं आमजन की उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles