34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के 1 साल के कार्यकाल के पूरा होने पर चार निर्दलीय विधायकों सहित चित्तौड़ के दो दर्जन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश के चार निर्दलीय विधायक शनिवार को भाजपा को समर्थन देने का किया हैं। इसके अलावा भाजपा से निष्कासित 2 दर्जन पदाधिकारियों को फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार दोपहर विजय संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चित्तौडगढ़ से निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सहित चित्तौडगढ़ भाजपा के बागी नेता भाजपा के की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत, हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल और सांचौर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी भी भाजपा का समर्थन करेंगे। पूर्व सांसद व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे गोपाल सिंह ईड़वा के भी भाजपा मेंमें शामिल होने की चर्चा जोरों परहैं।

भाजपा के 17 बागी नेताओं फिर से पार्टी में शामिल होंगे। जिनमें पूर्व विधायक कपासन एवं पूर्व डेयरी चेयरमैन चित्तौड़गढ़ बद्रीलाल जाट, चित्तौड़गढ़ यूआईटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश झंवर, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, भदेसर पंचायत समिति की प्रधान सुशीला कंवर आक्या, नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व मंडल महामंत्री एवं पार्षद अनिल ईनाणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री विश्वनाथ टाक, पूर्व मंडल महामंत्री एंव पार्षद पूरण सिंह राणा, पूर्व मंडल महामंत्री बालकिशन भोई, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अशोक रायका और पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर का नाम शामिल हैं। आक्या को समर्थन देने के कारण बीजेपी ने इन सभी नेताओं को पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या अब भाजपा को समर्थन देने जा रहे हैं। ऐसे में ये सभी नेता फिर से भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles