20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

पहले चरण 12 लोकसभा क्षेत्र में 131 प्रत्याशियों ने किए 179 नामांकन, 28 मार्च को समीक्षा, 30 मार्च तक नामांकन पत्र वापसी

लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने के आखिरी दिन बुधवार को 91 प्रत्याशियों ने 129 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगानगर से 2, बीकानेर से 8, चूरू से 15, झुंझुनू से 9, सीकर से 10, जयपुर ग्रामीण से 12, जयपुर से 6, अलवर से 6, भरतपुर से 4, करौली-धौलपुर से 4, दौसा से 4 और नागौर नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 28  मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

कुल प्रत्याशी, (कुल नामांकन)गंगानगर: 9 (11),बीकानेर: 9 (13),चूरू: 16 (21),झुंझुनू : 10 (12),सीकर : 16 (20),जयपुर ग्रामीण : 17 (24),जयपुर: 16 (24),अलवर : 10 (17),भरतपुर: 6 (7)करौली- धौलपुर: 4 (5),दौसा : 8 (13)नागौर: 10 (12)

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन प्रस्तुत किए हैं, वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in/ पर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles