35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कांग्रेस ने राम मंदिर का किया बहिष्कार, जनता अब कांग्रेस का करेगी बहिष्कार: वसुन्धरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री राजे वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर का बहिष्कार किया।अब देश की जनता इन चुनावों में कांग्रेस का बहिष्कार करेगी।उन्होंने कहा कांग्रेस डूबता जहाज़ हैं,जहाँ भगदड़ मची हुई है।लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं।कांग्रेस के उम्मीदवार टिकिट लौटा रहें हैं।चुनावी मैदान छोड़-छोड़ कर भाग रहें हैं।कह रहें हैं नहीं चाहिए टिकट।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे झालवाड़ में आयोजित भाजपा प्रत्याशी व सांसद दुष्यंत सिंह के समर्थन में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थी। उन्होंने पूर्व मंत्री स्व.अनंत कुमार जैन को भी याद किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने दुष्यंत के टिकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि एक ऐसा वक्त था जब इस लोकसभा क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश मानते थे।लेकिन आज वही क्षेत्र विकास की दृष्टि अव्वल है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नहीं होने से झालावाड़-बारां का काम नहीं रुकेगा। चिंता न करें, जैसा पहले काम हुआ वैसा ही होगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार और झालावाड़-बारां में 5 लाख पार के नारे लगाये तो पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा यह सपना बड़ा नहीं है,लेकिन इसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा यहाँ चुनाव में ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे है जिन्होंने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड क़ायम किया।खनिज में लोगो को लूटा।लोगों की हाय ली।लोगों का दिल दुखाया।इसके विपरीत हमने लोगों की ईमानदारी से सेवा की।किसी का दिल नहीं दुखाया।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा ये टिकट दुष्यंत का नहीं झालावाड़-बारां की जनता का है। ये लड़ाई दुष्यंत की नहीं आप सब की है।यह चुनाव झालावाड़-बारां परिवार का है।

उन्होंने पीएम मोदी की उपलब्धियाँ भी बताई और कहा कि पीएम मोदी के काम की वजह से वे तीसरी बार पीएमऔर दुष्यंत 5 वीं बार सांसद बनेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्याम शर्मा,विधायक गोविंद रानीपुरिया,कालू मेघवाल,पूर्व विधायक नरेंद्र नागर,निर्मल सकलेचा,बाल चंद आर्यवीर,कन्हिया लाल पाटीदार,पूर्व मंत्री मान सिंह चौहान,ज़िला प्रमुख प्रेम बाई दाँगी, लोकसभा संयोजक छगन माहुर,सह प्रभारी पारस जैन,पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles