भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राजस्थान उप चुनाव बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से सुभाष तम्बोलिया को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है।
भाजपा के संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने शुक्रवार को जारी सूची में उनका नाम घोषित किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।


