अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग रोकने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
कांग्रेस नेताओ ने ज्ञापन में बताया कि देश में भाजपा द्वारा लोकतंत्र को विफल करने की व्यवस्थित प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। पिछले महिने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महिने से अधिक समय तक चला है। एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का भुगतान करने का नोटिस मिला है, पहले ही आईटी विभाग ने हमारे बैंक खातों से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए है। अब एक स्पष्ट रूप से अवैध और लोकतात्रिंक कार्यवाही में आयकर विभाग ने कांग्रेस के खिलाफ अपना अगला पूर्व निर्धारित अभियान शुरू किया है। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के आठ साल के आयकर रिर्टन को आधारहीन तरीके से फिर खोल दिया गया है, जो कि लोकतंत्र के सिद्धांतों पर जबरदस्ती लगातार प्रहार किया जा रहा है।
उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि हस्तक्षेप कर देश की ऐसी संवैधानिक संस्थाओं पर अंकुश लगाए, जो कि अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर द्वेषतापूर्ण सभी पार्टियों को सत्ताधारी पार्टी के ईशारे पर नाजायज परेशान किया जा रहा है, जिससे देश की छवि धुमिल हो रही है एवं लोकतंत्र की हत्या कर अधिकारो का हनन किया जा रहा है।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने वालों में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय जैन, अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी रामचंद्र चौधरी, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील लारा, कांग्रेस महासचिव बिपिन बेसिल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल शामिल थेl
इससे पूर्व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय जैन व अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रामचन्द्र चौधरी के नैतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए ज्योतिबा फुले सर्किल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील लारा, अजमेर दक्षिण की विधानसभा प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, निर्मल बैरवाल व पवन ओड, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टांक, एन एस यू आई अध्यक्ष फरहान खान, श्याम प्रजापति, बिपिन बेसिल, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, महेश ओझा, अशोक बिंदल, डॉ एसडी मिश्रा, अंकित धारु, कैलाश कोमल, आरिफ खान, नरेश सोलीवाल, महेंद्र कटारिया, विवेक कड़वा, मनीष सेठी, रवि शर्मा, हेमराज खारोलिया, मनीष सेन, गणेश चौहान, हेमंत जसोरिया राजेश गोडीवाल, मनवर खान कायमखानी, शमसुद्दीन, राजीव कच्छावा, शिव राज भढ़ाना, ईश्वर टहल्यानी, प्रहलाद माथुर, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश कुमावत, बाबर खान, भोमराज गुजर, अनुराग रायपुरिया, चेतन पंवार, धर्मेंद्र नागवाल, मनोज कंजर, हीरालाल मेघवंशी, लक्ष्मी बुंदेल, सुरजीत कपूर, संगीता बंजारा, मनीष शर्मा, दीपा पारवानी, पुष्पेंद्र ओझा, दिलीप सामनानी, रिखब सुराना, विष्णु गौड़, विनोद नकवाल, हीरानाथ योगी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।


