35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन बैठक,सीपी जोशी ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता,कांग्रेस के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

भजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पलटवार करते हुए झूठ का पुलिंदा बताया। सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक देश पर राज किया, इस दौरान उन्होंने किसान, गरीब कल्याण और देशहित में क्या किया यह जनता जानना चाहती है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनता से झूठ वादे करके सत्ता हासिल करती आ रही है। जो काम कांग्रेस ने 55 सालों में नहीं किए भाजपा की मोदी सरकार ने उससे ज्यादा काम पिछले दस सालों में कर दिखाया। सालों तक गरीबी हटाओं का नारा देने वाली कांग्रेस ने गरीबी हटाने पर कभी काम नहीं किया, मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में देश के विकास और हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। 

मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। देश की रक्षा के लिए 24 घंटे सीमा पर खडे रहने वाले सैनिकों को बुलैट प्रुफ जैकिट और अत्याधुनिक हथियार मोदी सरकार ने दिए, वन रैंक वन पेंशन की सौगात दी। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, एमएसपी में बढोतरी की, देश मजबूत हुआ, महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम हुआ, पिछले दस सालों में एम्स और मेडिकल कॉलेजों की संख्या दुगनी हुई, भ्रष्टाचार पर वार किया। मोदी सरकार में ही देश का विकास संभव है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी आज चित्तौड़गढ़ में विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जौहर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शोभायात्रा के स्वागत से किया जहां चित्तौड़गढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीपी जोशी ने भी शोभायात्रा पर फूल बरसाए। उसके बाद में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर हवन एवं जनसभा कार्यक्रम में भी सम्मिलित होकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी, विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहा। 

चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज अपने चुनाव कार्यालय पर पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सहित पार्टी और समाज में विभिन्न पदों पर रहे नारायण सिंह बडोली, पूर्व प्रधान भूपालसागर सुभाष सिंह राणावत, निंबाहेडा क्षेत्र के पूर्व सरपंच ललित सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपासन प्रकाश चौधरी सहित कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के नेताओं का भाजपा में आने का क्रम जारी है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौडगढ़ शहर मंडल के पन्नाधाय शक्ति केन्द्र पर बूथ संख्या 157 में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर स्थापना दिवस पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन कार्यकर्ताओं को हर घर पर भाजपा का ध्वज और दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्टीकर लगाना है, साथ ही भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और प्रत्याशी व भाजपा की अपील लिखा पत्रक हर घर तक पहुंचाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर पन्ने पर 60 मतदाता होते है। कार्यकर्ता हर पन्ने को चार लोगों में बांटकर संपर्क करे। मतदान दिवस तक हर मतदाता से तीन बार संपर्क करना है और राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles