35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज, मोदी का फोटो लगाकर खुद को भाजपा प्रत्याशी के रूप में दर्शा रहे भाटी

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य एड़वोकेट योगेन्द्र सिंह तंवर ने मुख्य चुनाव अधिकारी, जयपुर प्रवीण गुप्ता को बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ खुद को भाजपा प्रत्याशी दिखाने वाला आपत्तिजनक पोस्टर बनाकर प्रचार करने और मतदाताओं को गुमराह कर आदर्श आचार संहिता के उल्ल्ंाघन की शिकायत दर्ज कराई है।  

एड़वोकेट योगेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि बाड़मेर के भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में दिलीप पालीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने आपत्तिजनक पोस्टर में खुद को भाजपा प्रत्याशी के रूप में पेश किया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो का उपयोग कर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के स्थान पर स्वंय रविन्द्र सिंह भाटी को वोट देने का अनुरोध किया गया है। 

रविन्द्र सिंह भाटी ने इस आपत्तिजनक पोस्टर में ‘‘मैं हूं मोदी का परिवार’’ अंकित किया है, जबकि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय ही रविन्द्र सिंह भाटी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles