23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

पत्नी के रील बनाने से परेशान सरकारी-कर्मचारी ने किया सुसाइड:मालूम चलेगा

पत्नी के सोशल मीडिया रील्स बनाने से परेशान सरकारी कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके एक साथी को बताया है। मामला अलवर के रैणी थाने के नांगलबास गांव का 5 अप्रैल का है।

6 अप्रैल को देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पत्नी की रील्स पर अश्लील कमेंट्स को लेकर कह रहा था कि तुम्हारे घर में होगा तब मालूम चलेगा। अच्छे आदमी कभी भी ऐसे कमेंट नहीं करते। परिजन का दावा है कि यह वीडियो उसने सुसाइड करने से एक दिन पहले बनाया था। यह वीडियो इंस्टाग्राम लाइव था। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह वीडियो पुराना है।

सिद्धार्थ की पत्नी माया की रील्स पर इस तरह के अश्लील कमेंट आते थे। इससे सिद्धार्थ आहत था।
रैणी थाने की SHO प्रेमलता मीणा ने बताया- मृतक सिद्धार्थ मीणा (31) के परिजन ने 6 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ दौसा में स्वास्थ्य विभाग में LDC के पद पर कार्यरत था। करीब डेढ़ साल पहले पिता की जगह अनुकंपा नौकरी पर लगा था। सिद्धार्थ और उसकी पत्नी माया के बीच झगड़ा चल रहा था। पहले भी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दे चुके थे। सिद्धार्थ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पत्नी के REEL बनाने के कारण परेशान था। पत्नी की रील्स पर लोग अश्लील कमेंट करके उसे चिढ़ाते थे।

सिद्धार्थ शराब पीने का आदी था। इस वजह से पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता है। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। वीडियो में सिद्धार्थ कह रहा था- मैंने आज तक कभी रील नहीं बनाई। आज मजबूरी में यहां आया हूं। मेरी अगर गलती हो तो बता देना। मेरा माया से पर्सनली कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। वो मेरे भाई को फंसाना चाह रही है। बस, यही मेरी लड़ाई है। मैं अपने भाई के साथ हूं।

जो समझदार आदमी होगा, वो तो खुद समझ जाएगा। कभी घर परिवार की समझो। समझदार आदमी बढ़िया कमेंट कर रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग गंदे कमेंट कर रहे हैं। जब तुम्हारे घर में ऐसा होगा न, तब समझ आएगा। मैं अपने परिवार को टूटने नहीं दूंगा। इसके लिए मैं जान दे सकता हूं। ऐसी लड़कियां (माया) तो बहुत मिल जाएंगी, लेकिन परिवार नहीं मिलेगा।

अगर मैं मरता हूं तो मैंने अपना नॉमिनी अपने भाई को बना दिया है। मुझे अपने ससुराल और पत्नी से कोई मतलब नहीं है। भाई मेरा सब कुछ है।
वीडियो में सिद्धार्थ ने यह भी बोला था- वो भी वीडियो देख रही है। सुन ले, तू तलाक ले ले। चारों बच्चे मेरे पास रहेंगे। रतिराम कौन है। मैं तेरा हसबैंड हूं। मैं कहूंगा, वो होगा। आज जा के लाइव आया हूं। अपने भाई को मरने छोड़ दूं। सोशल मीडिया के माध्यम से कह रहा हूं मैं मर जाऊंगा। मेरे भाई और इसकी लड़ाई हुई है। केस हो गया है। मैं मेरे भाई के साथ हूं। ये आईडी भी मैंने कैसे-कैसे खोली है। ये आईडी और मेरी सिम सब कुछ उनके (ससुराल वालों) पास है। कुछ लोग मुझे गलत बताएंगे, लेकिन मैं अपने भाई का साथ नहीं छोड़ सकता।

मेरी मौत के जिम्मेदार रतिराम और माया है। मेरा भाई सेफ है। मेरे परिवार की लड़ाई थी। यह मैं मानता हूं। लेकिन, ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी को फंसा दिया जाए। मैंने उनके (ससुराल वाले और रतिराम) पैर भी पकड़ लिए। इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन, अब मैं धज्जियां उड़ा दूंगा। इससे पहले मैंने कभी रील नहीं बनाई। लेकिन, अब मैं मजबूरी में आया हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles