33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पेपर लीक से लुटता युवाओं का भविष्य और कर्ज से नीलाम होती किसानों की जमीनें कब तक सहेगा राजस्थानः- चंद्रशेखर

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सीकर और झुंझुनू में जिला समन्वय समिति की बैठक में लिया भाग
विजय संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बदहाल कानून व्यवस्था और महिला उत्पीडन से प्रदेश शर्मशारः- चंद्रशेखर
पेपर लीक से लुटता युवाओं का भविष्य और कर्ज से नीलाम होती किसानों की जमीनें कब तक सहेगा राजस्थानः- चंद्रशेखर


बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मंगलवार को सीकर और झुंझुनू में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की आगामी कार्ययोजना और रोडमैप पर विस्तार से बताया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा पूरे विश्व में अपनी अनूठी पहचान रखता है, इसके पीछे कार्यकर्ता की लगन और कडी मेहनत है। हमारे संगठन का कार्यकर्ता किसी स्वार्थ के लिए काम नहीं करता, बल्कि समाज की हर आपदा और विपदा में सहयोग को सदैव तत्पर रहता है।
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडन और बेलगाम अपराधों से आमजन पूरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। छात्र आज सालभर परीक्षाओं की तैयारी में अपना पैसा और कीमती समय लगाता है, लेकिन पेपर देने के बाद पता चलता है कि पेपर ही लीक हो गया। आमजन की पीडा को कम करने के बजाय कांग्रेस के नेता गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। प्रदेश का किसान कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर है उसकी जमीनें नीलाम हो रही हैैैं।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भीलवाडा के कोटडी में एक जघन्य दुष्कर्म की घटना और उसके बाद शव को भट्टी में डाल देना। इतनी बडी घटना होने के बावजूद पीडित परिवार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय पुलिस पीडित परिवार से मृतका की मार्कशीट और टीसी मांगती रही। इसके बाद भी पीडित परिवार ही आरोपियों को पकडकर पुलिस को सौंपता है। प्रदेश में प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं और रोज सात से आठ हत्या और फायरिंग के मामले देखकर स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था किस कदर बिगडी हुई है।

जिला समन्वय समिति की बैठकों में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सीकर जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी और झुंझुनू जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles