35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

नगर निगम ग्रेटर चेता- कार्यवाही कर 17 हजार 500 रूपये का कैरिंग चार्ज, 2 केन्टर सामान जब्त

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सतर्कता शाखा की अस्थाई टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जय जवान मार्ग रॉयल होटल के सामने नन्दपुरी अण्डर पास बालाजी मोड़, हरिमार्ग मालवीय नगर, सोढ़ानी स्वीट्स के सामने वाली गली टोंक रोड़ पर एवं सेक्टर 6 मालवीय नगर नाले के पास से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 17 हजार 500 रूपये का कैरिंग चार्ज कर 2 केन्टर सामान जब्त किया।

उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जय जवान मार्ग रॉयल होटल के सामने नन्दपुरी अण्डर पास बालाजी मोड़, हरिमार्ग मालवीय नगर, सोढ़ानी स्वीट्स के सामने वाली गली टोंक रोड़ पर एवं सेक्टर 6 मालवीय नगर नाले के पास से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। 

कार्यवाही के दौरान 2 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 17 हजार 500 रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम ग्रेटर जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles