33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

लोकतन्त्र को बचाना है तो रामचंद्र भगवान को जिताकर करो चमत्कार: अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश की वित्त मंत्री सीतारमण के पति ने कहा कि यह इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला देश  का सबसे बड़ा घोटाला है। इससे बड़ा सर्टिफिकेट क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में हालत बहुत गंभीर है। दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे हुए हैं। विदेशी देश भी कहने लगे कि यह क्या मजाक हो रहा है देश के अंदर संवैधानिक पदों पर चुने हुए लोगों को जेल के अंदर डाला  जा रहा है कांग्रेस के खातों को बंद कर दिया।

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में शहर के आजाद पार्क में आयोजित आमसभा संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे, हमारी सरकार ने अच्छे कार्य किए हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा में काम किए हैं। नए स्कूल खोले, बीमा योजना शुरू की, पानी की योजना बनाई, सड़कें बनाईं, तीन लाख नौकरियां दीं, 4.5 लाख बिजली कनेक्शन दिए। हमारे घोषणा पत्र में 25 गारंटिया हैं, आपको गर्व होगा उस पर। वहीं मोदी जी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। 15 लाख खाते में आएंगे, रोजगार देंगे, सब जुमला निकला। यह तीन काले कानून आ गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा  ने ऐसे-ऐसे नाकारा- निक्कमें केंद्रीय मंत्री बना रखे हैं जिन्होंने कुछ काम नहीं किया। सरकार बदलते ही मध्यप्रदेश से झूठा समझौता कर लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ERCP के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- भाजपा की सरकार बनते ही एक टूटा-फूटा समझौता कर लिया। और आपस में ही आभार व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ERCP को लेकर अजमेर में बोलकर गए थे। इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी। वसुंधरा राजे भी उस समय मौजूद थी।

हमारे जोधपुर के एमपी हैं गजेंद्र सिंह शेखावत, जो पानी के मंत्री हैं। वो ERCP लागू नहीं करवा पाए देश के अंदर, पूरा पैसा दिल्ली से मिलता है। ऐसे-ऐसे तो निकम्मे-नकारा बना रखे हैं केंद्रीय मंत्री। जिन्होंने कुछ काम नहीं किया। ऐसे कैसे काम चलेगा, राजस्थान के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। यमुना का पानी झुंझुनू में, यह भी नाटक है। आपको राजस्थान के भाजपा के 24 लोक सभा सांसदो  से सवाल करना चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या कार्य राजस्थान में में किये बताये । 

पूर्व सीएम गहलोत ने  कहा कि भाजपा हमारे लोगों को करप्ट बता रही है साथ ही  भाजपा पार्टी ज्वाइन करते ही वहां लगी वाशिंग मशीन से अपने आप दूध का दुल्ला हुआ बाहर निकल जाता है।

जब जब दिल्ली में पार्लियामेंट चलेगी जब-जब आप रामचंद्र चौधरी को सुनोगे की रामचंद्र चौधरी ने अजमेर के लिए आज यह कहा। यह चुनाव रामचंद्र चौधरी का चुनाव नहीं है, ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है, संविधान को बचाने का है। उन्होंने सभा में मौजूद सभी लोगों से रामचंद्र चौधरी को भारी मतों से चुनाव में जितवाने के लिए कहा।

पूर्व सीएम के जन सभा को संबोधित करने के बाद राजपुत समाज के पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, पूर्व आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़ , एडवोकेट राजेश टंडन, कांग्रेस विधायक प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, दौपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक , डॉक्टर लाल थदानी , सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा , मुकेश सबलानिया  ब्लाक अध्यक्ष  शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान , पवन ओड, मनीष शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान ,कांग्रेस सोशल मिडिया मनीष सेन, प्रेमसिंह गौड,आरिफ खान  सहित अजमेर डेयरी गुमटी यूनियन के पदाधिकारी कान्ति कुमार शर्मा कई  कांग्रेसी पदाधिकारी पार्षदगण सभा स्थल पर मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से घुघरा हेलीपैड पर उतरे जहाँ आरटीडीसी के पूर्व चैयरमैन धर्मेन्द्र राठौड , एडवोकेट राजेश टंडन, दौपदी कोली , नौरत गुर्जर ने स्वागत किया। उसके पश्चात जन सभा में पहुंचने से पहले पूर्व सीएम का काफिला  ज्योतिबा फुले सर्किल पर रुका जहाँ पूर्व सीएम गहलोत ने ज्योतिबाफुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles