29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अर्जुनराम मेघवाल की कार को मारी टक्कर

बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी को पानी के कैम्पर वाले वाहन ने टक्कर मार दी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसीबीच बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी को पानी के कैम्पर वाले वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

सूचना के अनुसार हादसा गंगाशहर में बोथरा चौक पर हुआ है। जहां मेघवाल की खड़ी गाड़ी में पीछे से पानी के कैम्पर वाले वाहन ने मारी टक्कर मार दी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल गाड़ी में मौजूद थे। मेघवाल की गाड़ी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles