24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

चित्तौडगढ़ में उप मुख्यमत्री दिया कुमारी का भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में रोड़ शो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज चित्तौडगढ़ शहर में रोड़ शो किया। रोड़ शो पाडन पोल से शुरू हुआ, इस दौरान अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने पुष्प वर्षा कर जय श्रीराम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस दौरान सभी को हनुमान जयन्ती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो लोग अकबर को महान बताते है, सनातन का अपमान करते है, राम को काल्पनिक बताते है, राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराते है, चित्तौडगढ़ की जनता से उन्हें वोट मांगने का अधिकार नहीं है। चित्तौडगढ की जनता ने 26 अप्रैल मतदान दिवस के दिन राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी सोच रखने वालों को वोट की पेटी में दफन करने और कमल पर बटन दबाकर सनातन का झंडा बुलंद करने का निश्चय कर लिया है। सभी को मिलकर सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान करवाना है, हर बूथ पर भाजपा को जिताना है, लोकसभा में कमल खिलाना है और नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 

26 अप्रैल को सनातन विरोधी सोच वालों को वोट की पेटी में दफन करना है, सनातन का झंडा बुलंद करना है : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पिछले दस सालों में रेलवे हो, हाईवे हो, हवाई क्षेत्र हो, ग्रामीण विकास हो, मेडिकल कॉलेज हो, केन्द्रीय विद्यालय हो, नवोदय विद्यालय हो, ईएसआई हॉस्पिटल हो, एकलव्य मॉडल स्कूल हो, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल हो, हमारे गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाना हो, जो 55 साल में नहीं हुआ वो मोदी जी के दस वर्षों के कालखंड में हुआ है। भाजपा को वोट देकर विकास के इस क्रम को बनाए रखना है। 

रोड शो के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री सुमित गोदारा एवं झाबर सिंह खर्रा, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सहित, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देव तुल्य जनता उपस्थित रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles