20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

दूसरे चरण का चुनावी शोर थमा

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। राजस्थान में भी दूसरे चरण में मतदान है तो यहां भी बुधवार शाम 6 बजे के बाद 13 सीटों पर प्रचार प्रसार थम गया। अब 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा, जिसमें जनता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव काफी दिलचस्प है। क्योंकि इनमें कई सीटों पर दिग्गज उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राज्य की जिन लोकसभा सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उनमें अपने बेटों के लिए प्रचार अभियान में जुटे दो पूर्व मुख्यमंत्री तथा लोकसभा अध्यक्ष, दो केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं।

आम चुनाव के साथ ही बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। राज्य में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं, जिनमें से 12 पर मतदान 19 अप्रैल को हो गया था। प्रदेश की जिन 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा, उनमें बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और कोटा शामिल है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 2,80,78,399 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 26,837 सर्विस वोटर हैं। इन क्षेत्रों में 1,44,48,966 पुरुष, 1,36,02,272 महिला और 324 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। 18-19 वर्ष आयु के 8,66,325 नव मतदाता पंजीकृत हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3,22,829 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,01,742 मतदाता हैं। इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 145 पुरूष और 7 महिलाएं हैं। सर्वाधिक 18 प्रत्य़ाशी चित्तौड़गढ़ और सबसे कम 7 प्रत्य़ाशी झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles