24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

80 वर्षीय बुजुर्ग छगनलाल की वोट डालने से पहले ही मौत

भीलवाड़ा के पुर कस्बे में 80 वर्षीय बुजुर्ग छगनलाल की वोट डालने से पहले ही मौत हो गई। छगनलाल अपने पोते के साथ सामुदायिक केंद्र पर वोट देने आए थे, जहां कतार में खड़े-खड़े चक्कर आने से वह गिर पड़े। मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटनाक्रम के बाद मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया।

मृतक छगनलाल सुबह 10 बजे वोट देने के लिए अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे। मत देने के लिए अपनी बारी के लिए वह कतार में खड़े हुए थे।  वोट देने से पहले उनका नंबर आता, वह चक्कर खाकर गिर पड़े। मतदान केंद्र पर तत्काल चिकित्सक को बुलाया जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनकी मौत किस कारण हुई, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles