24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

लोकसभा चुनाव-2024: 61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों से अधिक, महिलाओं और पुरूषों के मतदान में 10.74 प्रतिशत तक का अंतर

राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत पंजीकृत कुल 2 करोड़ 56 लाख 27 हजार 971 महिला मतदाताओं में से 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 285 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में 60.72 प्रतिशत महिलाओं मतदान किया है। 8 लोकसभा क्षेत्रों, चूरू, झुंझनूं, सीकर, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद, में महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 61 में महिला मतदाताओं ने पुरूषों से अधिक मतदान किया है। इन क्षेत्रों में महिला और पुरूष मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान में 0.06 प्रतिशत से 10.74 प्रतिशत तक का अंतर है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भीम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10.74 फीसदी का अंतर है।

विधानसभा क्षेत्रवार महिला-पुरूष का मतदान प्रतिशत (अंतर)

भीम: 62.17 – 51.43 (10.74), सागवाड़ा: 74.7 – 65.33 (9.37),आसपुर: 66.97 – 57.99 (8.98), खैरवाड़ा: 67.55 – 59.97 (7.58),फतेहपुर: 55.75 – 49.96 (5.79), गढ़ी: 78.53 – 72.8 (5.73), दांतारामगढ़: 63.87 – 58.21 (5.66),ब्यावर: 63.84 – 58.61 (5.23), मण्डावा: 58.27 – 53.05 (5.22), लक्ष्मणगढ़: 61.04 – 55.84 (5.2),सहाड़ा: 58.17 – 52.99 (5.18),लाडनू: 55.86 – 51.32 (4.54),धरियावद: 71.63 – 67.13 (4.5), खण्डेला: 58.05 – 53.59 (4.46),चौरासी: 73.2 – 68.97 (4.23), सिरोही: 60.26 – 56.08 (4.18),मारवाड़ जंक्‍शन: 56.23 – 52.19 (4.04),बाली: 56.99 – 53.1 (3.89), रतनगढ़: 61.23 – 57.4 (3.83),आसींद: 62.22 – 58.41 (3.81), धोद: 64.47 – 60.81 (3.66),आहोर: 58.92 – 55.28 (3.64), कुम्भलगढ़: 56.81 – 53.29 (3.52),श्रीमाधोपुर: 50.39 – 46.96 (3.43), डूंगरपुर: 68.74 – 65.44 (3.3), डिडवाना: 57.61 – 54.34 (3.27),सलुम्बर: 64.43 – 61.39 (3.04), कुशलगढ़: 71 – 68.02 (2.98),पिन्डवाड़ा आबू: 68.75 – 65.77 (2.98),सुमेरपुर: 56.37 – 53.67 (2.7), सोजत: 63.05 – 60.59 (2.46),जैतारण: 56.18 – 53.74 (2.44), गोगुन्दा: 66.59 – 64.16 (2.43),नीम का थाना: 51.48 – 49.2 (2.28),उदयपुरवाटी: 56.86 – 54.61 (2.25), बागीदौरा: 78.17 – 76.01 (2.16),विराटनगर: 54.93 – 52.89 (2.04), सादुलपुर: 66.58 – 64.59 (1.99),सुजानगढ़: 59.62 – 57.65 (1.97), खेतड़ी: 49.55 – 47.64 (1.91),मसुदा: 59.62 – 57.77 (1.85),नवलगढ़: 52.83 – 51.12 (1.71),नावां: 59.22 – 57.56 (1.66),चूरू: 65.64 – 64.04 (1.6),जालोर: 63.95 – 62.52 (1.43),शिव: 79.43 – 78.1 (1.33),माण्डल: 62.54 – 61.21 (1.33),घाटोल: 82.68 – 81.63 (1.05)

कामां: 63.53 – 62.55 (0.98),तारानगर: 69.16 – 68.33 (0.83),रामगढ़: 63.22 – 62.41 (0.81),झाडोल: 75.45 – 74.68 (0.77),रेवदर: 66.22 – 65.49 (0.73),थानागाजी: 52.31 – 51.63 (0.68),बांसवाड़ा: 77.79 – 77.2 (0.59), झुंझुनू: 57.97 – 57.43 (0.54),भीनमाल: 62.58 – 62.21 (0.37), सुरजगढ़: 51.21 – 50.84 (0.37),फुलेरा: 59.38 – 59.23 (0.15),सिवाना: 63.75 – 63.61 (0.14) नाथद्वारा: 65.28 – 65.22 (0.06) मतदान किया।

घाटोल में सर्वाधिक मतदान:मुख्य निर्वाचनअधिकारी गुप्ता ने बताया कि महिलाओं द्वारा बासंवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 75.75 फीसदी मतदान किया गया है। वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो घाटोल  विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 82.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। साथ ही, महिला मतदाताओं द्वारा बायतू में 82.12 प्रतिशत, शिव में 79.43 प्रतिशत, गढ़ी में 78.53 प्रतिशत और जैसलमेर में 78.21 प्रतिशत मतदान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles