29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान के भाजपा नेताओं ने संभाला आंध्र प्रदेश में मोर्चा,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बीजेपी के बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान भाजपा के नेताओं पर विश्वास जताते हुए राजस्थान भाजपा को बड़ी ज़िम्मेदारी दी हैं। दिल्ली ने राजस्थान के नेताओं को आंध्रप्रदेश में चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है।इनमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी,उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,विधायक कुलदीप धनकड़,आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी तथा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक शामिल हैं।यह नेता पिछले पांच दिनों से विजयवाड़ा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में प्रवास करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं।चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की जनसभाओं,रैलियों और रोड शो के प्रबंधन जैसी प्रमुख ज़िम्मेदारी प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दधीच को दी गई है।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं की तैयारियों के लिए आंध्रप्रदेश में संचालन करना होगा। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को भी आंध्र में बूथ मैनेजमेंट सहित जनसभाओं की तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है।इन दोनों नेताओं ने राजस्थान चुनाव के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री सहित केंद्रीय नेताओं की सभाओं की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई थी।प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी के चुनाव प्रबंधन की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की थी।चुनाव प्रबंधन और प्रवास कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय के चलते ही प्रदेश में पीएम मोदी सहित अन्य केंद्रीय नेताओं की जनसभाओं का सफल बनाया जा सका।वहीं अविनाश जोशी आंध्र प्रदेश में रहकर उत्तर भारत के मतदाताओं के साथ लगातार संवाद और समन्वय करते हुए,उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक,सोशल मीडिया कंटेंट तथा सहयोगी दलों के साथ संवाद कर डिजाइनिंग और ब्रांडिंग का काम कर रहे हैं।प्रदेश भर में एनडीए गठबंधन की सोशल मीडिया,मीडिया और आईटी कार्यकर्ताओं की बैठक का जिम्मा भी जोशी और कौशिक को मिला है।विधायक कुलदीप धनकड़ नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर भाजपा के लगातार बागडोर संभाले हुए हैं।पांचों वरिष्ठ नेता 11 मई तक आंध्र प्रदेश में रहेंगे तथा आंध्र प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी की विजय के लिए कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles