29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर में दिनदहाड़े घर के बाहर से बच्ची किडनैप, बदमाशों के हौसलें हो रहे बुलंद-मां को पता ही नहीं चला कब बच्ची को चुरा लिया

जयपुर में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची का किडनैप कर लिया गया। गुरुवार साम हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक महिला और लड़की बच्ची को पैदल ले जाते हुए दिखाई दे रही है। परिवार की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू कर दी है।

SHO (मानसरोवर) राजेन्द्र गोदारा ने बताया- सेक्टर-45 पावर हाउस के पास रहने वाले रतन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। पहले बच्ची वर्तिका घर के अंदर खेल रही थी। खेलते-खेलते कब बाहर निकल गई। परिजनों को पता नहीं चला। खेलते-खेलते अचानक मासूम के गायब होने के बाद परिवार ने काफी ढूंढा। लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। परिचित-रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाने पर बेटी नहीं मिली।

मां बोली- घर से कब निकल गई पता ही नहीं चला

घटना के वक्त घर में बच्ची की मां और बड़ी बहन मौजूद थे। पिता रतन सिंह काम पर गए हुए थे। आखिरी बार बच्ची को मां ने देखा था। मां का कहना है कि बेटी कब घर से निकल गई पता नहीं चला। कॉलोनी के लोगों ने भी अपनी तरफ से बेटी को ढूंढने के प्रयास किए।

CCTV फुटेज में आई नजर

मानसरोवर थाने में पीड़ित रतन ने ढाई साल की बेटी के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला। किरण पथ से मिले एक फुटेज में बच्ची दिखाई दी। एक महिला और लड़की हाथ पकड़कर बच्ची को पैदल ले जाते दिखाई दी।सीसीटीवी फुटेज में 8 से 10 साल की लड़की बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते दिख रही है।

राजेन्द्र गोदारा ने बताया- किडनैपिंग का पता चलने पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर टास्क देकर बच्ची को ढूंढने में लगाया है। बच्ची को ले जाने वाली दिशा के आगे लगे CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles