34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर में होटल पर चली जेसीबी,सरकारी जमीन पर था कब्जा:पार्किंग, गार्डन और लॉज का अवैध निर्माण गिराया, एक बिल्डिंग पर भी हुआ एक्शन

जयपुर में बुधवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया। नगर निगम ने जेसीबी की मदद से पोलो विक्ट्री, हवामहल, आमेर जोन में 2 होटल, एक बिल्डिंग और सब्जी मंडी के अवैध निर्माण तोड़ा गया। दरअसल, नगर निगम कमिश्नर अभिषेक सुराणा के आदेश के बाद सभी जोन में उपायुक्तों ने अवैध निर्माण को सीज कर ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर निगम के दस्ते ने बुधवार को किशनपोल जोन में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। नगर निगम की किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीणा ने बताया- पोलो विक्ट्री स्थित होटल क्लिक कनेक्शन और तिवाड़ी होटल ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर पार्किंग एरिया, गार्डन और लॉज का अवैध निर्माण कर लिया था। इसे हटाने के लिए होटल मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था।

कई बार मौखिक और लिखित नोटिस देने के बावज़ूद होटल मालिक ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद आज नगर निगम ने एक्शन में आते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी संपत्ति पर कब्जा ले लिया है।
नगर निगम सतर्कता शाखा के उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- हवामहल और आमेर जोन में कई तरह की अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इसमें जल महल के सामने न्यू इंदिरा कॉलोनी में नियमों के खिलाफ अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसे ध्वस्त कर सीज कर दिया गया है। जबकि जनता मार्केट स्थित सब्जी मंडी में सरकारी जमीन पर शटर लगाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इसे नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद हटाकर सरकारी जमीन से कब्जा हटाया है।

पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने वाले दोनों ही दोषियों को नगर निगम ने नोटिस भी जारी किए हैं। ताकि भविष्य में फिर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया जाए। इसके साथ ही शहर की सड़कों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाकर 6 ट्रक सामान जप्त कर 30 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles