33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री, केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के वार्ड रूम में लेंगे बैठक, पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक भी होगी

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव  के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षकों  और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक  गुरुवार 11 अगस्त को प्रात: 10 बजे प्रदेश कांग्रेस के वार रूम 7, हॉस्पिटल रोड, जयपुर पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसुदन मिस्त्री मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा की आगामी योजना पर मंथन कर निर्णय किया जाएगा। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 11 अगस्त को प्रात: 10 बजे राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभावार पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित होगी।  इसके अलावा प्रात: 11 बजे पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, श्रीमती अमृता धवन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य पर्यवेक्षक शशिकांत सेंथिल सहित लोकसभा पर्यवेक्षकगण  और कमेटी के सदस्यगण भाग लेंगे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles