21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

जेडीए के जोन 14 में अवैध कॉलोनियों पर धवस्तीकरण की हुई कार्यवाही

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-04 में आदिनाथ नगर के भूखण्ड संख्या-एस2 में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बने बेसमेन्ट सहित 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।साथ ही लालबहादुर नगर के भूखण्ड संख्या-एस 50,51 में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के बने बेसमेन्ट सहित 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।साथ ही जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 21 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया। 

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित एस.एल.मार्ग जयपुरिया अस्पताल लिंक रोड़ पर आदिनाथ नगर के भूखण्ड संख्या- एस2 में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बेसमेन्ट सहित 04 मंजिला अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 32,33 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बन्द करवाया जाकर हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांकः 09.05.2024 को उक्त बेसमेन्ट सहित 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग के एंट्री गेटों इत्यादि को इंजीनियरिंग की शाखा की मदद से ईटों की दीवारो से चुनवाकर गेटो,शटर पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।जेडीए की ओर से सीलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।साथ ही जेडीए द्वारा जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित लालबहादुर नगर के भूखण्ड संख्या- एस 50,51 में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बेसमेन्ट सहित 04 मंजिला अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 32, 33 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण बन्द करवाया जाकर हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीे हटाये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांकः 09.05.2024 को उक्त बेसमेन्ट सहित 04 मंजिला अवैध बिल्डिंग के प्रवेष द्वारो इत्यादि को इंजीनियरिंग की शाखा की मदद से ईटों की दीवारो से चुनवाकर गेटो,शटर पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक-प्रवर्तन-द्वितीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-04,01 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बासेड़ी रोड़,भाटेड़,तहसील सांगानेर,जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘पवन वाटिका’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका सूरजपुरा भाटावाला,तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘सालासर धाम’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

साथ ही जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कल्लावाला,तहसील सांगानेर,तिवाडी वाले बालाजी के पास,जिला जयपुर में करीब 13 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘रघुनन्दन एन्कलेव’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउन्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles