24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का पीएम मोदी पर बयान हास्यास्पद, 4 जून चुनाव परिणाम के बाद गहलोत जनता को अपना मुंह दिखाने में शर्म महसूस करेंगे : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि 4 जून तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे बयान देकर अपना दिल बहला सकते हैं और खुश हो सकते हैं। उनको इसकी पूरी छूट है, किन्तु चुनाव परिणाम के बाद गहलोत अपने घर से बाहर निकलने में एवं प्रदेश की जनता को अपना मुंह दिखा पाने में शर्म महसूस करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता 5 महीने पहले ही कांग्रेस को आईना दिखा चुकी है। जिसके नेतृत्व को प्रदेश की जनता ने नकारा है, वे अनर्गल बयान बाजी कर कर जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा जहां इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजना को लेकर जनता के बीच वोट मांग रही हैं, वहीं कांग्रेस जाति, धर्म के नाम पर भड़काकर सत्ता में आना चाहती है। जनता इनकी कुत्सित रणनीतियों को पहचान चुकी है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद ये अपने घर से नहीं निकल पाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की साम्प्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश पहले ही भारी नुकसान सह चुका है। कांग्रेस देश की आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। कहा जाता था कि राम कभी पैदा ही नहीं हुए वहीं आंतकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जो राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ नहीं कर सकते, हमारी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, हमारी विरासत और विकास की यात्रा में साथ नहीं चल सकते, उन्हें सत्ता में आने का कोई हक नहीं है, कांग्रेस यह अधिकार खो चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles