24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रियंका गांधी, सीएम कमलनाथ,राजे सहित कई नेताओं ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। पार्थिव देह बुधवार दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक उनके दिल्ली वाले आवास पर रखी गई । फिर गुरुवार सुबह 11 बजे ग्वालियर लाई जाएगी, यहां दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। अंतिम संस्कार ग्वालियर में शाम 5 बजे किया जाएगा। 

माधवी राजे के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ,राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी सहित कई नेताओं ने दुख जताया।

राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles