29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनाव: भाजपा की सरकार बनेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव के तहत राजस्थान से प्रचार के लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उत्साहवर्धन किया एवं चुनाव का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब पार्टी के लिए निष्ठावान होकर कार्य करता है, तो उसका अनुभव भी बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनती है। इसलिए हमारा कार्यकर्ता समन्वय से काम करके पार्टी को बेहतर परिणाम दे सकता है। जितनी कड़ी मेहनत करोगे, उतनी ही पहचान बढ़ेगी। शर्मा ने कहा कि अपने दायित्वों को निभाने के साथ-साथ अपने काम का मूल्यांकन भी स्वयं करना चाहिए। उन्होंने ओडिशा लोकसभा-विधानसभा चुनाव में विभिन्न दायित्व निभा रहे कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोभाव से तैयारियों में जुटे रहने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र में जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के दौरे के बाद यह अनुभव हुआ कि प्रवासी राजस्थानी और मारवाड़ी कही भी रहे वहां अपना वजूद रखते हैं। उनमें देशभक्ति की भावना होती है।

मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं विभिन्न राज्यों में प्रवास:  सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संवाद बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत में मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने एवं कमल खिलाने के लिए राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों में प्रवास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के काम के लिए अपने समय का पूर्ण उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण है।

संवाद बैठक में मंत्री जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, श्रीमती मंजू बाघमार, वरिष्ठ नेता नारायण पंचारिया एवं हेमराज मीणा सहित बड़ी संख्या में .कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles