29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रचंड गर्मी को देखते हुए बेज़ुबान पक्षियों के लिए 201 परिण्डे लगायें एवं वितरित किए गये ।

बेज़ुबान पक्षियों की पानी की व्यवस्था करना हमारा परम दायित्व-डा. हरसहाय मीणा

श्री लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला की ओर से गर्मी के मौसम में बेज़ुबान पक्षियों की पेयजल व्यवस्था के लिए आज जमवारामगढ़ के कई इलाको में 201 परिण्डे लगाये गये एवं कार्यकर्ताओं को परिण्डे वितरित किए गये।
इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक डा. हर सहाय मीणा ने कहा कि मूक एवं बेज़ुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सबका परम एवं नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण बेज़ुबान पक्षी पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रखते हैं और कई बार पानी नहीं मिलने के कारण पानी के अभाव में तड़प -तड़प कर मर जाते है ।इसलिए गर्मी के मौसम में इन बेज़ुबान पक्षियों को बचाने के लिए जगह जगह छोटे छोटे पात्रों में पानी की व्यवस्था करनी चाहिये।पेड़ो की शाखाओ, पेड़ के नीचे, घर के बाहर, मकान की छत एवं जहाँ पक्षियों का रहवास है,वहाँ पर पानी की व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं टीएसएम कार्यकर्ता रामराय शर्मा,
रामगोपाल खवारानी,फूलचंदघाटी,लक्ष्मीनारायण,मुरारीलाल पन्नालाल भावपुरा,गिरधारी काका,मनोज, रोहिताश,अमित, कृष्ण कानडियावाला,मदनलाल धूलारावजी,रवि प्रमोद जैफ सायपुरा,कानाराम दीपपुरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles