32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

1984 के सिख दंगों के दोषियों को बचाने वाली थी कांग्रेस, 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वालों के बारे में जनता को सोचना होगा: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार हुए। इस स्थिति को देखकर राष्ट्रवादी लोगों की आंखो में आंसू आ जाते थे। 2014 से पहले देश में आमजन ने आतंकवाद और विभिन्न प्रदेशां ने नक्सलवाद की घटनाओं को झेला, लेकिन आज आतंकवाद एवं नक्सलवाद नजर नहीं आता। देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आधार पर काम किया। 1984 में सिखों के साथ दंगे हुए और दोषियों को बचाने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने आमजन से कहा कि आज देश की स्थिति क्या है, और 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वाले कौन लोग थे इसके बारे में सभी को सोचना पडे़गा। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है। गरीब कल्याण की योजना, विकास की योजनाएं, सीमा की सुरक्षा एवं दुनिया में बढ़ता देश का गौरव आमजन महसूस कर रहा है। आज बढ़ता हुआ भारत नजर आ रहा है। 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, वह अर्थव्यवस्था आज दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे, दिल्ली चंडीगढ़ एक्सप्रेस हाइवे का विकास आप सभी ने देखा है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यहां के आमजन के दिल में भाजपा है। अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर भ्रष्टाचार हटाने की बात कहकर सत्ता में आये केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। महिला राज्यसभा सांसद के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में हुई घटना शर्मसार करने वाली है। देश में दो तरह की धाराएं चल रही हैं, एक धारा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की है वहीं दूसरी धारा मां भारती की सेवा कर रही है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में मोती नगर के अंदाज बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक श्रीचंद कृपलानी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles