20.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

भाजपा ने जयंत सिन्हा को नोटिस जारी किया, वोट नहीं डालने पर जवाब मांगा, सिन्हा को टिकट नहीं मिला

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग से वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी की झारखंड इकाई की ओर से जारी नोटिस में उनसे दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। पार्टी ने इस बार जयंत सिन्हा का टिकट काट दिया है। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जयंत पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं।

सिन्हा को जारी नोटिस में लिखा गया है- जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles