24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने की सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक, पक्षियों के लिए बाँधें परिन्डे और दाने खिलाएं, कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय

लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में व्यस्त रहने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार जल्द सुबह पहुँचे सेंट्रल पार्क और मॉर्निंग वॉक की। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए बाँधें परिन्डे और और दाने की व्यवस्था करें।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वाँक के साथ पक्षियों की चिंता करते हुए पक्षियों के लिए बाँधें परिन्डे और पक्षियों को दाना खिलाया। मुख्यमंत्री शर्मा ने साहू चाय वाले के यहां बैठकर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बागड़ी, डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत, आदर्श नगर भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी। मुख्यमंत्री शर्मा ने उसका भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। 

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने ली थी पार्टी संगठनात्मक बैठक में तय हुआ था सेवा ही संगठन के माध्यम से पक्षियों के लिए परिन्डे ,आमजन हेतू प्याऊ एवं गर्मी से राहत देने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम तेज करने के लिए निर्देश दिये थे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles