20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

न्यू बोर्न बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 6 नवजात बच्चों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर सेंटर में शनिवार 25 मई देर रात आग लग गई। हादसे में 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 का रेस्क्यू किया गया है। इन्हें एडवांस एनआईसीयूअस्पताल में शिफ्ट किया है।

दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे आग की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की कुल 16 गाड़ियां पहुंचीं। तीन मंजिला बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बेबी केयर सेंटर में कुल 12 नवजात बच्चे थे। इनमें से एक बच्चे की मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी।

आग की लपटें बिल्डिंग के तीनों फ्लोर पर फैल गई थी। बेबी केयर सेंटर में धुआं भरने के कारण यहां भर्ती 11 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दम घुटने से 6 बच्चों की मौत हो गई।

बेबी केयर सेंटर में लगी आग पास की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग में भी फैल गई थी। इस बिल्डिंग से 11-12 लोगों को बचाया गया है। करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद फायर सर्विस ने दोनों इमारतों में लगी आग पर काबू पाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles