24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता गद्दार, नालायक, निकम्मे हैं: अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता गद्दार, नालायक, निकम्मे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा की कम सीट आने की हालत में चुनाव बाद सीएम बदल रहे हैं, सीएम का क्या कसूर है ? 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वालों को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट कहने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वालों को चाहे अवसरवादी कह दीजिए, नॉन-परफॉर्मिंग कह दीजिए, निकम्मे कह दो, नाकारा कह दो, पीठ में छुरा घोंपने वाला कह दो, ये तमाम शब्द प्रयोग करते हैं। जो गद्दारी करता है वह गद्दार है, पीठ में छुरा घोंपे, उनको आप क्या कहोगे। उनके लिए यही शब्द हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वालों ने अच्छा नहीं किया। पांच साल आप राज करो और फिर संकट में हो तो छोड़कर चले जाओ। यह वक्त था काम करने का, इतिहास उससे बनता है। मैं आपके सामने खड़ा हूं, जिस वक्त इंदिरा गांधी खुद चुनाव हार गई थीं, कांग्रेस साफ हो गई थी, उत्तर भारत में एक सीट आई थी नाथूराम मिर्धा की, तब हम लोगों ने मजबूती दिखाई। संकट में साथ खड़े रहे। बाद में इंदिरा गांधी की वापस आंधी चली। कांग्रेस के अच्छे दिन आए तो उस वक्त जो साथ खड़े थे, पिछले 40 साल से पार्टी में वो ही बड़े पदों पर हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles