32.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

हद होती है ‘आरएसआरडीसी’ के अधिकारी बने नोट निगलने की मशीन, एसीबी ने धर दबोचा

ए.सी. बी. मुख्यालय को मिली एक गोपनीय सूचना पर ए. सी.बी. की जयपुर नगर – तृतीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सियाराम चन्द्रावत अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर धौलपुर, लक्ष्मण सिंह अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर भरतपुर राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर. एस. आर. डी. सी.) एवं महेश चंद गुप्ता सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी हाल सलाहकार, मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर.एस. आर. डी. सी.) को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय को एक गोपनीय सूत्र – सूचना मिली थी कि राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर.एस.आर.डी.सी.) के विभिन्न जिलों में हुये /चल रहे निर्माण कार्यों के परियोजना निदेशकों तथा ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत कर बजट आंवटन और बिल भुगतान करने के लिये मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर. एस. आर. डी. सी.) के लिये रिश्वत के

रूप में बड़ी धनराशि का लेनदेन किया जा रहा है।

महेश चंद गुप्ता

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी की तकनीकी शाखा द्वारा विकसित सूत्र – सूचना पर जयपुर नगर – तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हिमांशु के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए सियाराम चन्द्रावत अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर, लक्ष्मण सिंह अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर. एस. आर. डी. सी. ) एवं महेश चंद गुप्ता सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी हाल सलाहकार, मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर.एस.आर.डी.सी.) को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया गया है। 

लक्ष्मण सिंह 
मौके पर कार्यवाही के दौरान तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 11 हजार रुपये संदिग्ध राशि भी बरामद की गई है। आरोपी महेश चंद गुप्ता सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी के निवास की तलाशी ली गई, जिसमें अब तक करीब 92 लाख रुपये से अधिक की नगदी एवं नोट गिनने की मशीन बरामद की जा चुकी है। 

सियाराम चन्द्रावत 

इसी प्रकार आरोपी सियाराम चन्द्रावत के घर की तलाशी में करीब 32 लाख रुपये नगद बरामद हो चुके हैं। संदिग्ध आरोपी सुधीर माथुर मुख्य प्रबन्धक, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आर. एस. आर. डी. सी.) एवं अन्य अधिकारियों के निवास एवं अन्य ठिकानों पर भी तलाशी जारी है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles