24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

मोदी कैबिनेट की बैठक बुधवार को, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मूको इस्तीफा सौपेंगे

बुधवार सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने के बीच पीएम मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। यहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यालय पहुंचने से पहले पीएम ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने लिखा- मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles